फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोचकर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। महिला के पास चंडौस निवासी रिश्तेदार भूपेंद्र का अक्सर आना - जाना था। आरोप है कि एक दिन उसने महिला को झांसा देकर नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसके अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर ली। विरोध पर फोटो व वीडियो पति के मोबाइल पर भेज दिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि थाने में शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई न की तो पीड़िता ने पति के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर इलाका पुलिस एक्शन में आ गई और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र को बौनेर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है। अब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें