फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घपलों की जांच के लिए अफसरों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में सड़क, नाली व खड़ंजा के कामों में पिछले दिनों हुए घपलों की जांच रिपोर्ट न देने वाले अफसरों को दस मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आए बजट में घपले में 26 ग्राम पंचायतों में जांच लंबे समय से चल रही है। इनमें सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण में केंद्र व राज्य से मिली राशि के गबन के भी गंभीर आरोप हैं। इसकी जांच के लिए जिला स्तरीय अफसर नामित किए गए थे। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बावजूद यह अफसर जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे थे। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि सीडीओ ने संबंधित अफसरों को हर हाल में 10 मार्च तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अगर इस समय के दायरे में जांच नहीं आती हैं तो सीडीओ के निर्देश पर आगे कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें