फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मतदान कराकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की एक बैठक मंगलवार को दीवानी कचहरी स्थित द सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में हुई। इस मौके पर राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक मतदान कराकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम बजाज एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता प्रारंभ से ही राष्ट्रवादी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में इनका अहम योगदान रहा। अब समय आ गया है कि अधिवक्ता भी राष्ट्र निर्माण के लिए बड़ी संख्या में मतदान कराएं। अधिवक्ता परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिवक्ता समाज निष्क्रिय न रहे तथा सक्रिय भूमिका में मतदान कराएं और मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लें।
आगरा से आए प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता चुनाव वाले दिन भी बूथों पर रहकर समाज का सहयोग करें, जिससे कि उनको वोट डालने में असुविधा न हो। बैठक में अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के अध्यक्ष चंदेश्वर सिंह, महामंत्री बृजेश रौतेला, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह राघव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु अग्रवाल, रघुवंश शर्मा, तरुण वर्मा, ज्ञान ज्ञानेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह राजपूत, अनुज कुलश्रेष्ठ, ऊधम सिंह, महेश कुमार शर्मा, दीपांशु कुमार, विपिन, आलोक सिंह, रामेश्वर दयाल राजपूत, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरव अरोरा, जेपी सिंह, अजय पाठक, प्रमोद वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें