फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राह चलती किशोरी का वीडियो बनाने पर टेंपो चालक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड सारसौल स्थित फल मंडी के पास मंगलवार को राह चलती किशोरी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाना एक टेंपो चालक को काफी महंगा पड़ गया। किशोरी के शोर मचाने पर राहगीरों व स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। यह घटनाक्रम दोपहर के वक्त का है।
विज्ञापन

फल मंडी के पास एक किशोरी पैदल ही सारसौल की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक टेंपो को लेकर चालक आ धमका और किशोरी की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किशोरी की नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर चालक टेंपो लेकर भागने लगा। राहगीरों ने पीछा कर टेंपो को पकड़ लिया और चालक की धुनाई कर डाली। इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इलाका पुलिस भी आ गई और चालक को पकड़कर थाने ले आई। बन्नादेवी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि चालक पर राह चलती किशोरी का वीडियो बनाने का आरोप है, मामले में आरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें