फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : चाकूबाजी में दो छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के मुमताज हॉल में चाकूबाजी मामले में दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक छात्र को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि महताब, शहवान को निलंबित कर दिया है, जबकि इमरान जलाली को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुमताज हॉल में आए बाहरी लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। एक अप्रैल को मुमताज हॉल में देर रात छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद चाकू से वार किए गए। चाकू के वार से महताब के हाथ की कलाई जख्मी हो गई। महताब को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में एक पक्ष से महताब ने शहवान आदि के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष से शहवान ने महताब, आमिर मिंटोई, इमरान जलाली आदि के खिलाफएक राय होकर मारपीट करने व पांच हजार रुपये लूटकर ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें