कोरोना काल के बाद सोमवार को नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आए। इन बच्चों का फूलों की बारिश में स्वागत किया गया। उनके माथे पर टीका लगाया गया। दोस्तों से मिलकर बच्चों की खिलाहट देखकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे पर हंसी आ गई। खुशनुमा माहौल के बीच पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों पर फूलों की बारिश की गई।
स्कूल आकर बच्चे काफी खुश थे। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम रूमी ने कहा कि स्कूल बच्चों की मौजूदगी से बेहद सुंदर लग रहा है। विश्व भारती स्कूल में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। बच्चों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों को अनुशासन व भारतीय संस्कृति से अवगत कराया।
स्कूल आकर काफी अच्छा लगा। स्कूल खुलने का इंतजार कर रही थी। - इशानी गुप्ता, कक्षा छह, ओएलएफ
मैं बहुत खुश हूं। ऑनलाइन की पढ़ाई से ऑफलाइन पढ़ाई बेहतर है। - अलीश, कक्षा छह, ओएलएफ