फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भट्ठा कारोबारी के घर लाखों की चोरी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
ईंट-भट्ठा कारोबारी के घर चोरी में पकड़े रोहित और विनय। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी स्थित सालासर अपार्टमेंट में रहने वाले ईंट-भट्ठा कारोबारी के घर से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी हो गई। इस घटना में पुलिस ने जांच पड़ताल के आधार पर भूमि विकास बैंक में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिता व उसके बेटे को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्वार्सी पुलिस को शंकर विहार कॉलोनी के सालासर अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 206 में रहने वाले भट्ठा संचालक विकास यादव की ओर से पुलिस को बृहस्पतिवार रात में सूचना दी गई कि वे अपने काम के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर में उनकी पत्नी बच्चे भी कहीं घूमने गए थे। इसी बीच उनके फ्लैट से नकदी व जेवरात सहित करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी हो गया।
जब उनकी पत्नी लौटीं तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। खास बात यह रही कि फ्लैट में ज्यों का त्यों ताला लगा हुआ मिला और अंदर भी कोई सामान अस्त-व्यस्त नहीं था। सिर्फ अलमारी से कीमती माल चोरी हुआ था। इस तहरीर पर जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी देखे।
विज्ञापन

इसके आधार पर हाल नौरंगाबाद व मूल रूप से सकरौली एटा के गांव गहला निवासी भूमि विकास बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी विनय जादौन व उनके बेटे रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से चोरी गए जेवरात व 14 हजार 600 रुपये, मोबाइल बरामद किए गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार दोनों को जेल भेज दिया गया है।
चोरी में भाजपा नेता की बेटी की क्या भूमिका है?
पुलिस ने इस चोरी में पिता-पुत्र को जेल भेजकर माल बरामद कर लिया है। मगर इलाके में इस चोरी को लेकर एक भाजपा नेता की नाबालिग बेटी को लेकर चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने बेटी के नाबालिग होने के चलते इस घटनाक्रम से अलग रखा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चोरी में किशोरी की भूमिका है। वह बैंककर्मी के बेटे की दोस्त है। उसे घर में रखे माल की पूरी जानकारी थी। अक्सर इस घर में उसका आना जाना था। मगर नाबालिग होने के चलते उसे इस प्रकरण से दूर रखा गया है। इस सवाल पर पुलिस भी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें