अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं।
अलीगढ़ शहर में पेयजल संकट की समस्या को लेकर मेयर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। इस पत्र में साफ कहा है कि शहर में जगह जगह पेयजल की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनमें भी आक्रोश है। नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है।
इस पत्र में इस समस्या का समाधान करने व बेहतर आपूर्ति बहाल कराने, दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोक लगाने संबंधी बात कही गई है। साथ में समाधान होने पर कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया है।