फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पेयजल संकट: मेयर ने नगर आयुक्त को भेजा पत्र, जताई आपत्ति

Tue, 07 May 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में पेयजल संकट की समस्या को लेकर मेयर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। इस पत्र में साफ कहा है कि शहर में जगह जगह पेयजल की समस्या सामने आ रही है। 

विज्ञापन


मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनमें भी आक्रोश है। नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। 

इस पत्र में इस समस्या का समाधान करने व बेहतर आपूर्ति बहाल कराने, दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोक लगाने संबंधी बात कही गई है। साथ में समाधान होने पर कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें