ठेकेदारों के सुस्त चाल से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इससे महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी बेहद नाराज हैं। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। महापौर एवं नगर आयुक्त ने मंगलवार को पार्षद वार्ड में कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं जलकर वसूली की समीक्षा की।
अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए नामित समिति द्वारा सत्यापन व मानक गुणवत्ता की रिपोर्ट लगाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को नगरीय क्षेत्र में कितने घरों से जलकर की वसूली की गई और कितने घर शेष बचे हैं, का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
महापौर मो. फुरकान ने सड़कों पर आए दिन लीकेज होने पर चिंता व्यक्त की। नगर आयुक्त को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। पाइप लाइन काटने वाले कंपनियों के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत चालन एवं जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।