फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पत्नी को मार कर युवक ने की आत्महत्या, सास और साली पर पैसे मांगने का आरोप

Tue, 17 Sep 2019 03:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित कैलाश गली के एक युवक ने सोमवार रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें इस दर्दनाक हादसे के पीछे पत्नी के मायके वालों को कसूरवार बताया है। इस वीडियो को उसने अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर भी भेजा। 

विज्ञापन


मरने से पहले युवक ने पत्नी के परिवारजनों को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के युवक का ससुराल पक्ष युवक के घर पहुंचा और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

परिवार वालों ने बताया कि मृतक रमेश देहली गेट ताला फैक्ट्ररी में काम करता था। एक साल पहले अमरौली की रहने वाली रचना से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन होती थी। मरने से पहले रमेश ने जो वीडियो बनाई उसमें पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ गलत संबंध होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि पत्नी की मां और बड़ी बहन उससे हमेशा शादी में खर्च किये पैसों की मांग करती थी। उसने उन्हें पचास हजार रुपये दिए भी थे, लेकिन सर पर 15 लाख रुपये के कर्ज के कारण वह पहले से ही परेशान था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें