इधर, लॉकडाउन को प्रभावी बनाने को तीसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक अमला दिन भर सड़कों पर रहा। बेवजह घूमने फिरने वाले हर व्यक्ति को रोका टोका गया। चौराहों पर पुलिस बेरिकेटिंग पर वाहन चालकों की चेकिंग की गई। घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया। काम होने पर ही उन्हें जाने दिया। बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाते हुए घरों को वापस भेजा गया।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी अभिषेक ने सारसौल चौराहा से लेकर जीटी रोड, पुराने शहर, सिविल लाइंस, क्वार्सी आदि इलाकों को भ्रमण किया। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने की ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी को औचक तौर पर चेक किया। इसके साथ ही सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने सब्जी मंडी चौराहा, ऊपरकोट, देहली गेट आदि इलाकों का भ्रमण किया। एएसडीएम कोल प्रवीण यादव और फूड सेफ्टी अधिकारी राघवेंद्र सिंह, ने केला नगर, क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड का जायजा लिया। रामघाट रोड पर अनावश्यक खुलीं दुकानों को तत्काल बंद कराने के साथ-साथ एक कॉमर्शियल वाहन को थाने में भेजने की कार्रवाई की।
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह सीओ तृतीय अनिल समानिया ने सेंटर पाइंट, स्टेट बैंक चौराहा सहित शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने अनावश्यक खुलीं दुकानों को तत्काल बंद कराने सहित कई लोगों को फटकार लगाकर घर भेजा। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने महमूद नगर, खैर रोड का निरीक्षण किया। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव भी जीटी रोड आदि इलाकों में भ्रमणशील रहे।
इधर, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने रेलवे रोड, माल गोदाम सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर कई स्थानों पर नगर निगम की टीम को बुलाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों, एसडीएम, एसीएम को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के आदेश दिए हैं। अगर, किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो तत्काल कार्रवाई होगी।
ग्राहकों ने बताया कि आटा के कट्टे पर 20 रुपये, नमक के पैकेट पर 10 रुपये, चीनी पर 5 से आठ रुपये, मसालों के पैकेट पर 15 से 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। सब्जी विक्त्रस्ेताओं ने भी हर सब्जी पर 10 से 20 रुपये प्रति किलो अधिक वसूले।
कालाबाजारी पर होगी जेल डीएम
अलीगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की खरीद और बिक्री को लेकर कहा है कि किसी भी प्रकार से अगर कोई व्यापारी-दुकानदार इन वस्तुओं की कालाबाजारी करते हुए मिला तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि दुकानदार, व्यापारियों के गोदामों की चेकिंग कराई जाएगी। अगर कोई व्यापारी स्टॉक की जानकारी छिपाने या सामान को ऊंचे दाम के आरोप में पकड़ा गया तो उसे मुकदमा झेलना होगा।