फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : विधानसभा चुनावों को देखते हुए भ्रमणशील रहें लेखपाल : डीएम

विज्ञापन
ासनी गेट थाने में थाना समाधान दिवस के मौके पर मौजूद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी कलानिध? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लेखपालों को भ्रमणशील रहकर छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर घटना को मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाएं। पुलिस व राजस्व टीम आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी थाना समाधान दिवस पर सासनीगेट थाने में पुलिस व राजस्व टीम से रूबरू थीं। उन्होंने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ शिकायतें भी सुनीं। एसएसपी ने कहा कि विवेचना निष्पक्षता के साथ की जाएं। शिकायतकर्ताओं के साथ थानों में मित्रवत व्यवहार किया जाए। थाना में आए प्रत्येक व्यक्ति की बात को पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।
गंभीर शिकायतों का दोनों पक्षों को सुन पंचायती समझौते के आधार पर निराकरण किया जाए। डीएम-एसएसपी ने थाना सासनी गेट पर महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के साथ ही थानों में अपराध पंजीकरण के लिए बनाए गए विभिन्न प्रकार के रजिस्टर एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैरक समेत थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई रखने के साथ खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। अन्य थानों में एडीएम, एसडीएम एवं अन्य मजिस्ट्रेट के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी अपराध, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें