फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शनः चार साल में 2671 लोग पकड़े गए ट्रैक पार करते

विज्ञापन
प्लेटफार्म तीन की पटरी मोबाइल फोन से बात करते हुए जाता युवक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले हादसों के लिए जनता की लापरवाही भी कम जिम्मेदार नहीं है। पिछले चार साल में रेल पटरी पार करने के आरोप मेें आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा 2671 लोगों को पकड़ा गया था। 2017 में सबसे अधिक 1668 लोगों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट से भारी जुर्माने के बाद छोड़ा जाता है। इसके बाद भी जनता सबक लेने के लिए तैयार नहीं है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेल पटरी पार न करने, पटरियों पर न घूमने, यात्रा के दौरान बोगी के गेट/छत पर न बैठने आदि को लेकर अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष ही अब तक 50 से अधिक गांव में अभियान चलाया गया है। इसके अलावा हर सप्ताह रेलवे स्टेशन पर भी अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी जन जागरूकता की कमी है। आरपीएफ द्वारा रेल पटरी पार करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा होता है। उस मुकदमे में सजा के तौर पर जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना भी भारी भरकम होता है। इसके बाद भी जनता में सुधार नहीं है। दिन में आरपीएफ की दो टीमें इसकी निगरानी में रहती हैं कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक पार न करे।
विज्ञापन

वर्ष रेल पटरी पार के आरोपी पकड़े गए
2017 1668
2018 438
2019 364
2020 160
2021 41 (अब तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें