फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मूसेपुर जलाल में कांग्रेसियों ने निकाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में रविवार को धनीपुर के मूसेपुर जलाल गांव में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को प्रियंका गांधी द्वारा की गईं प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी गई। पदयात्रा के समापन पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर विवेक बंसल ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान हितैषी होने का झूठा ढिंढोरा पीट रही हैं।
विज्ञापन

अभी हाल ही में भाजपा सरकार ने कृषि कानून वापस लिए हैं। यह सरकार का छलावा है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में किसानों की सहानुभूति हासिल करने के लिए सरकार ने कृषि कानून वापस लिए हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार का ये कदम किसानों के साथ धोखा है। इस मौके पर संयोजक युवा नेता अमित तोमर, रूही जुबैरी, हरपाल सिंह, नागेंद्र सिंह राघव, देवेंद्र तोमर, मुन्नालाल तोमर, सोमवीर सिंह, राजवीर शर्मा, मुकेश दुबे, वीनेश कुमार सिंह तोमर, मुकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें