फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आजादी के वीरों को शहीदों का दर्जा दे सरकार : अमित आजाद

विज्ञापन
एसवी कॉलेज के खेल मैदान में हिंदू नववर्ष मेला समिति द्वारा नववर्ष मेले में चंद्र शेखर आजाद के पौत - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि तो दी, लेकिन आजादी में योगदान देने वाले वीरों को सरकार ने शहीदों का दर्ज अभी तक नहीं दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी बनाई थी, जो आज भी इतिहास की किताबों में है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान की ट्रेनों में जो तिरंगा लगा दिखता है वह इसी संगठन की देन है। आने वाले दिनों में दिल्ली की बसों पर भी तिरंगा दिखेगा। लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद की सबसे बड़ी 150 फुट की प्रतिमा बनवाई जा रही है। यह बातें रविवार को पड़ाव दुबे स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कभी अलीगढ़ का नाम सुनकर लोग डर जाते थे। झगड़े फसाद के लिए शहर मशहूर था। मौजूदा सरकार ने तिरंगे के साथ भगवा लहराकर इस दहशत को दूर किया है। अब सांप्रदायिक सौहार्द की डोर और भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में वीर शहीदों को याद किया जाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के त्याग, समर्पण और बलिदान को याद दिलाया। उन्होंने नौजवानों को व्यसन से दूर रहकर एक नए भारत का निर्माण करने की नसीहत दी।
इस दौरान सोशल मीडिया के सदुपयोग और दुरुपयोग पर भी चर्चा की। आशुतोष राय ने कहा कि हिंदू नववर्ष मेले जैसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे समाज के युवाओं को संस्कृति की जानकारी मिलेगी। इस मौके पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमत गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें