फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घुड़सवारी सीखने में बालकों से बेहतर रहीं बालिकाएं

विज्ञापन
एएमयू गेम कमेटी के राइडिंग क्लब में आउटरीच खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित घुड़सवारी शिविर में एड? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू गेम्स कमेटी के राइडिंग क्लब में ‘आउटरीच खेलो इंडिया’ के तहत घुड़सवारी सीखने में बालकों से बेहतर बालिकाएं रहीं। मासिक घुड़सवारी शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी राकेश पटेल, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर, ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने घुड़सवारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिविर में 26 में से 10 बालिकाएं थीं। राइडिंग के प्रशिक्षक मोहम्मद इमरान खान शिबली ने बताया कि घुड़सवारी की तकनीक सीखने व घोड़े को चलाने में बालकों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन बालिकाओं का रहा। कई बालिकाओं में घुड़सवारी की अद्भुत क्षमता थी। राइडिंग क्लब के अध्यक्ष प्रो. वासिफ मोहम्मद अली ने बताया कि क्लब में 25 घोड़े हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ राइडर अहमद हसन, इमरान गाजी, वासिक हनीफ, गेम्स कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अनीस उर रहमान खान, असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स अरशद महमूद, बैडमिंटन प्रशिक्षक खुसरो मारूफ, सेक्शन आफिसर मोहम्मद गुफरान, टेबल टेनिस के प्रशिक्षक मोहम्मद नावेद, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रियाज, जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर, स्केटिंग प्रशिक्षक अली अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें