फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: भीड़ की सहूलियत के लिए सीएम ने बदलवाई व्यवस्थाएं

विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर जाम में फंसी एंबुलेंस। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए स्टेडियम में जमा भीड़ को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ व्यवस्थाएं मौके पर ही बदलवाईं। वे जरूरत को ध्यान में रखते हुए खुद मौके पर दिशा निर्देश देते दिखाई दिए। उनके इशारे के बाद मुख्य पांडाल से बाहर खड़ी पब्लिक को अंदर बुलाया गया और दर्शन शुरू कराए गए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पहले से प्रशासन ने यह व्यवस्था कर रखी थी कि मुख्य पांडाल के अंदर सिर्फ परिवार, वीआईपी, पार्टी नेता ही आ सकेंगे और श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। बाकी पब्लिक पांडाल के बाहर से ही दर्शन करेगी।
मगर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे और बाबूजी का शव स्टेज पर रखा गया तो पब्लिक दूर से ही नारेबाजी करने लगी। बाद में भीड़ अंदर आने को आतुर दिखाई दी। इस पर सीएम ने जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, सांसद सतीश गौतम और स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की। फिर पब्लिक को अंदर आने का इशारा किया, तब पब्लिक दर्शन के लिए अंदर आना शुरू हुई।
विज्ञापन

सीएम के आने के बाद हटवाए सपा नेताओं के होर्डिंग
मुख्यमंत्री शाम पांच बजे जब रामघाट रोड के रास्ते स्टेडियम में अंदर आए तो उन्हें बाहर सपा के होर्डिंग लगे दिखाई दिए। इसके बाद वे एक बार सर्किट हाउस गए तो उस समय भी होर्डिंग लगे हुए थे। इस पर वे इशारा करने को मजबूर हो गए। इस इशारे के बाद आनन फानन सपा के होर्डिंग हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें