नोएडा के युवक की हरकत ने अलीगढ़ तक की पुलिस को हिला दिया। युवक ने इंस्टा पर एक फर्जी आईडी बनाई, जिसमें अलीगढ़ में तैनात महिला सिपाही की फोटो लगाई और नाम किसी अन्य महिला का रखकर जातिगत टिप्पणी कर दी।
जब नोएडा पुलिस ने शिकायत पर जांच की तो जांच में सच उजागर हो गया और युवक को पकड़ लिया गया। हालांकि युवक के माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया।
हुआ यूं कि नोएडा के युवक ने शिवानी ठाकुर के नाम से इंस्टग्राम पर आईडी बनाई और अलीगढ़ में तैनात सिपाही की फोटो लगा दी।
उस आईडी से कुछ जातिगत टिप्पणी कर दी। मामले में शिकायत पर नोएडा पुलिस हरकत में आई अलीगढ़ की सिपाही तक पहुंच गई। बाद में आईडी बनाकर उसे चलाने वाले युवक को भी पकड़ लिया। बाद में माफी मांगने पर मसला हिदायत देकर निपटाया गया।