फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: चार दिन बढ़ी नुमाइश, अब 1 मार्च तक लगी रहेंगी दुकानें

Mon, 26 Feb 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

1 फरवरी को शुरू हुई अलीगढ़ की नुमाइश एक महीने बाद 1 मार्च को सम्पन्न होगी। नुमाइश 26 फरवरी को बंद होनी थी, पर प्रशासन ने इसे चार दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोहिनूर, मुक्ताकाश, कृष्णांजलि में कार्यक्रम नहीं होंगे। सभी दुकानें, झूले, सजावट 1 मार्च तक बनी रहेंगी।
विज्ञापन
नुमाइश में मौत के कुएं में करतब दिखाते कार सवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नुमाइश चार दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इसका समापन 1 मार्च को होगा। नुमाइश अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी विशाख जी ने यह निर्णय दुकानदारों व दर्शकों की मांग पर लिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

नुमाइश का शुभारंभ 1 फरवरी को हुआ था। समापन 26 फरवरी को होना था। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि दुकानदारों की मांग पर डीएम ने इसको मंजूरी दे दी है। 1 मार्च को नुमाइश का समापन होगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कृष्णांजलि, कोहिनूर व मुक्ताकाश मंच को 27 फरवरी से ही हटाना शुरू कर दिया जाएगा। बिजली, तहबाजारी समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं चार दिन तक यथावत रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें