फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहिनूर मंच पर गजल गायक रनवीर कुमार ने जगजीत सिंह की गजलें गाकर खुशनुमा की शाम

Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते गायक रनवीर कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश के कोहिनूर मंच पर सोमवार शाम गजल गायक रनवीर सिंह उर्फ जूनियर जगजीत सिंह ने जगजीत सिंह की गजलें पेश कर महफिल को खुशनुमा कर दिया। उन्होंने होठों से छू कर तुम मेरा गीत अमर कर दो... एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है... फैसला तुमको भूल जाने का एक नया ख्वाब है तुम्हें पाने का... तेरे आने की जब खबर महके... चांदी जैसा रंग है तेरा... याद किया दिल ने कहां हो तुम... जैसी बेहतरीन गजलों को एक-एक कर पेश किया। श्रोताओं ने गजलों का भरपूर आनंद लिया और अपनी मनपसंद गजलें गाने की पेशकश भी की।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार कोल संतोष कुमार ने किया। इन अधिकारियों ने भी गजलों का आनंद उठाया। रात 11 बजे तक चले कार्यक्रम में वैसे तो श्रोताओं की भीड़ ज्यादा नहीं रही। मगर, तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें