फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दिव्या शर्मा को पांच तो निक्की व कीर्ति को तीन-तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को है। इस समारोह में सत्र 2020-2021 की विभिन्न परीक्षाओं में परीक्षाफल के आधार पर एसवी कॉलेज की एमए की छात्रा दिव्या शर्मा को पांच स्वर्ण पदक मिलेंगे। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की बीए की छात्रा निक्की को तीन स्वर्ण पदक और एमए छात्रा कीर्ति को भी तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, डीएस कॉलेज के छात्र हर्षित को दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। अलीगढ़ के खाते में 16 स्वर्ण पदक व छह रजत पदक आएंगे। विश्वविद्यालय अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि दीक्षांत समारोह 29 मार्च को है, जिसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
एमए की परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाली एसवी कॉलेज की छात्रा दिव्या शर्मा को मुंशीराम शर्मा स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एमए उत्तरार्द्ध की परीक्षा के हिंदी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली छात्रा दिव्या शर्मा व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति को महेंद्र जी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमए उत्तरार्द्ध की परीक्षा के हिंदी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली छात्रा दिव्या शर्मा व छात्रा कीर्ति को डॉ. श्रीमती इंदिरा शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एमए उत्तरार्द्ध की परीक्षा के हिंदी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली छात्रा दिव्या शर्मा व छात्रा कीर्ति को श्री बीपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एमए उत्तरार्द्ध की परीक्षा के हिंदी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली छात्रा दिव्या शर्मा को कु. नीरु डेका स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के संस्कृत विषय में उच्चतम अंक लाने वाली टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा निक्की को अजीज उद्दीन मैलकम हैली स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में उच्चतम अंक लाने पर निक्की को श्रीमती जगदम्बा स्मारक स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के संस्कृत विषय में उच्चतम अंक लाने पर छात्रा निक्की को शंकर लाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा के भौतिक विज्ञान विषय में उच्चतम अंक लाने वाली एसवी कॉलेज की छात्रा कृति वर्मा को रमेश प्रताप मलिक स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीए या बीएससी तृतीय वर्ष की संपूर्ण परीक्षा के सांख्यिकी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली एसवी कॉलेज की छात्रा करीना को श्रीमती भागीरथ देवी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
बीए या बीएससी तृतीय वर्ष की संपूर्ण परीक्षा के गणित विषय में उच्चतम अंक लाने वाले डीएस कॉलेज के छात्र हर्षित अग्रवाल को श्यामा चरण स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीए या बीएससी तृतीय वर्ष की संपूर्ण परीक्षा के गणित विषय में उच्चतम अंक लाने वाले डीएस कॉलेज के छात्र हर्षित अग्रवाल को महेश प्रसाद त्रिवेदी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ की छात्रा अंजलि गर्ग को डॉ. एसएस देश पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के हिंदी विषय में उच्चतम अंक लाने वाली चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह कॉलेज इगलास की छात्रा वंदना, राजकीय कॉलेज खैर की छात्रा साक्षी गर्ग को श्रीमती धनदेवी कपूर रजत पदक दिया जाएगा।
बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के चित्रकला विषय में उच्चतम अंक लाने वालीं एसवी कॉलेज की छात्रा रेनू को माधुरी तिवारी स्मृति रजत पदक दिया जाएगा। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के इतिहास विषय में उच्चतम अंक लाने वाले एसवी कॉलेज के छात्र लव यादव को डॉ. वाई प्रसाद स्मारक रजत पदक दिया जाएगा।
बीए तृतीय वर्ष के गृह विज्ञान परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वालीं टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा संध्या को श्रीमती एपी सुखिया रजत पदक दिया जाएगा। बी.कॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा के एकाउंट एंड लॉ ग्रुप विषय में उच्चतम अंक लाने वाली डीएस कॉलेज की छात्रा रिद्धि गोयल को सुखनंदन गुप्त रजत पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें