फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : विधान सभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार बैठक हुई। जिसमें सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण मनोयोग के साथ अक्षरश: अध्ययन कर लें।
विज्ञापन

समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण में समझाए जाने वाले बिंदुओं, तथ्यों एवं जानकारियों को सभी कार्मिक अच्छे से ग्रहण करें। अध्ययन एवं प्रशिक्षण जितना अच्छा होगा, निर्वाचन उतना ही सरलता एवं आसानी के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने विधान सभा निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए जोन एवं सेक्टर्स की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने कार्यालय के सभी कार्मिकों को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए दोनों डोज दिलाना सुनिश्चित करें। जनपद के प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष से इस बाबत प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा कि इनके कार्यालय में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जोन एवं सेक्टर जितने छोटे होंगे, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उतनी जल्दी ही अपना भ्रमण कार्य पूरा कर सकेंगे। एक मजिस्ट्रेट के क्षेत्र में 05-06 मतदान केन्द्र रहने चाहिए। मास्टर ट्रेनर्स की संख्या को 40 से बढ़ाकर 200 तक किया जा सकता है, इससे प्रशिक्षण दिवसों की संख्या कम होगी और प्रशिक्षण भी बड़ी आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
डीएम ने कहा कि मतदान की सरलता के लिए बीएलए एवं बीएलओ की उपस्थिति में प्रत्येक बूथ पर ईवीएम ले जाकर प्रशिक्षित करते हुए मॉक पोल एवं मतदान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्वीप कमेटी को सक्त्रिस्य करें।
कुछ नया करने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वीप कमेटी में जोड़ते हुए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर संवादहीनता की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेंगे। दीपावली के ठीक बाद प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराया जाएगा। व्यय लेखा, प्रशिक्षण, जोन एवं सेक्टर, निर्वाचन नियत्रंण कक्ष, डाक मतपत्र, ईपिक कार्ड एवं वोटर स्लिप वितरण, कोविड प्रबंधन, बीएलओ प्रशिक्षण, मतपत्र व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में पूर्व में 3021 बूथ एवं 1646 मतदान केन्द्रों की संख्या रही है। मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत 1629 मतदान केन्द्रों के माध्यम से 3117 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश
जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की समस्त गाइडलाइन के अनुसार कार्य करना है। जिलाधिकारी ने निर्वाचन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें कोई भी चूक क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी-अपनी कार्य को पूर्ण करें और हर कार्य की एक समय सीमा बनाएं और वह कार्य उस समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए। ऐसा करेंगे तो चुनाव की तैयारियों में कोई चूक नहीं होगी और कार्य भी समय अवधि के भीतर पूर्ण हो जाएंगे। फार्म 6, 7, 8 पर अधिक फोकस किया जाता है लेकिन चुनाव से संबंधित समस्त फार्म महत्वपूर्ण होते हैं अन्य फार्म पर भी शत-प्रतिशत ध्यान केंद्रित किया जाए।
उन्होंने ने ईआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी हर बूथ का नक्शा तैयार कर लें। ड्राफ्ट रोल तैयार होते ही बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। मतदाता सूची में नाम जोडऩे, संशोधन कराने एवं नाम हटवाने के लिए गरुड़ एप का प्रयोग किया जाए। इससे एक ओर जहां कार्यों में तेजी आएगी वहीं उच्चाधिकारियों को समय से अपडेशन भी मिलेगा।
निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बूथ पर जाकर स्वयं निरीक्षण करें। जिन अधिकारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगाई गयी है, यदि वह दूसरे किसी महत्वपूर्ण कार्य को कर रहे हैं तो ससमय निर्वाचन कार्यालय को अवगत करा दें ताकि कार्मिकों में सूची में परिवर्तन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ एनआईसी में अपना लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें