फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस की दबंगई के विरोध में घंटाघर पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
अलीगढ़ : आंबेडकर पार्क के बाहर धरने पर बैठे नगला मान सिंह के लोगों से घटना की जानकारी लेते पूर्व मं - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मानसिंह में मामूली विवाद में सात दिसंबर को पुलिस कर्मियों के महिला व पुरुषों से मारपीट करने की शिकायत लेकर शुक्रवार को लोग एसएसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इसके बाद वह घंटाघर स्थित आंबेडर पार्क पर पहुंच गए और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
इस सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, शहर कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, अनुसूचित जाति शहर अध्यक्ष शीलू चंदेल आदि पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दो दिन में कार्रवाई न करने पर फिर से आंदोलन करने का ऐलान करते हुए धरना समाप्त कर दिया। यहां कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, डूंगर सिंह, सपना पासवान, राजू पासवान, पार्षद साबिर अहमद, सागर सिंह तोमर, नन्नू मलिक, विशाल चौहान, अरविंद शर्मा, सुनील कुमार जाटव, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें