फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: पूरे डिफेंस कॉरिडोर को मिली पर्यावरण की एक एनओसी, अलग से नहीं लेना होगा अनापत्ति प्रमाण पत्र

Tue, 25 Jun 2024 01:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर अंडला में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। जिसमें अब तक दो यूनिट शुरू हो चुकी हैं, तीसरी यूनिट तैयार हो रही है। निर्माण कार्य जारी हैं। इसमें अब तक पर्यावरण के लिए निवेशक को अपनी यूनिट लगाने से पहले अलग से एनओसी लेनी होनी थी। अब शासन स्तर से पूरे कॉरिडोर के लिए एनओसी ले ली गई है।
विज्ञापन
लोधा स्थित डिफेंन्स कॉरिडॉर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड को पर्यावरण का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने की खबर पर निवेशक खुश हैं। उनका कहना है कि शासन स्तर से सामूहिक रूप से कॉरिडोर की एनओसी निवेशकों के हित का कदम है। अब किसी एक यूनिट के लिए अलग से एनओसी नहीं लेनी होगी। इसी तरह सरकार अब सामूहिक स्तर पर कॉरिडोर की सुरक्षा के संबंध में प्लान बना रही है। सुरक्षा के लिए अलग से यूनिट बनाने की की तैयारी है। यह भी एक बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल हाईवे पर अंडला में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। जिसमें अब तक दो यूनिट शुरू हो चुकी हैं, तीसरी यूनिट तैयार हो रही है। निर्माण कार्य जारी हैं। इसमें अब तक पर्यावरण के लिए निवेशक को अपनी यूनिट लगाने से पहले अलग से एनओसी लेनी होनी थी। अब शासन स्तर से पूरे कॉरिडोर के लिए एनओसी ले ली गई है। कॉरिडोर में निवेशक शहर के प्रमुख निर्यातक धनजीत वाड्रा कहते हैं कि यह निवेशकों के हित में अच्छा प्रयास है। सुरक्षा के संबंध में भी पहल की जा रही है। इससे कारोबार तेजी से बढ़ेगा।

ये हैं 20 कंपनियां 
एलन एंड एलवन प्रा. लि.,पीबीएम इंश्योलुसंस प्रा.लि., नित्या क्रियेशन इंडिया, दीप एक्सप्लो इक्यूपमेंट्स इंडिया लि.,श्रद्धा उद्योग, प्रिकिंशन प्रोडक्ट, कोबरा इंडस्ट्री, वेरीविन डिफेंस प्रा.लि. के दो प्लॉट, एंकर रिसर्च लैब, श्री जय साईं अनु, न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नालॉजी, पी-2 लॉजीटेक प्रा.लि., नवराज मैटल वर्क्स, एडवांस फायर एंड सेफ्टी, क्रिमशन एनर्जी एक्सपर्ट प्रा.लि., ट्रैक ट्रिक ऑप्टो डायनमिक, सिंडिकेट इंटरनेशनल, रॉयल सेल्स प्रा.लि., मिल्कॉर डिफेंस प्रा.लि., इंडियन डाईकास्टिंग इंडस्ट्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना एक नजर में

-5 साल पहले अंडला में कॉरिडोर की घोषणा की गई
-14 सितंबर 2021 को पीएम-सीएम ने रखी आधारशिला
-12 किलोमीटर दूर है गांव अंडला जिला मुख्यालय से
-400 हेक्टेयर क्षेत्र में कॉरिडोर स्थापित किया गया है
-6000 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान चार चरणों में
-100 हेक्टेयर जमीन पहले चरण में की गई है आवंटित
-1500 करोड़ से ज्यादा का निवेश पहले चरण में है तय
-20 कंपनियां स्थापित करेंगी 21 फैक्टरी
-2024 तक इसे विकसित करने का है लक्ष्य
-10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान
-400 करोड़ से अधिक का निवेश मिला एमएसएमई से
-20 निवेशकों को भूमि आवंटित कर दिया गया है कब्जा
-2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव जिले के उद्यमियों ने रखा

कोरिडोर से कितनी दूर हैं अन्य महत्वपूर्ण स्थान
-50 किमी पर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
-140 किमी पर है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
-16 किमी दूर है अलीगढ़ हवाई अड्डा
-14 किमी दूर है अलीगढ़ रेलवे स्टेशन

यह भी है जुड़ाव
-100 से अधिक कलपुर्जे पहले से ही बनते हैं अलीगढ़ में
-6 कारोबारी पहले से जुड़े हुए हैं रक्षा उत्पादों के निमार्ण से
-4 फैक्टरियों में अपने शहर में भी बनाए जा रहे हैं कलपुर्जे
-350 तरह के कलपुर्जे अभी अलीगढ़ में तैयार किए जाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें