इस मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल फिर से 29 जून को आएगा। इस बार यह प्रतिनिधि मंडल खुद प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आएगा। जिसमें विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के अलावा सांसद इमरान मसूद, सांसद आरके राठौर, सांसद तनुज पूनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, अनिल यादव, कौशलेंद्र यादव, विनीत पाराशर वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खां शामिल किए गए हैं। कांग्रेस नेता रूही जुबैरी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देगा। प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा।
मंदिर में जुटा सर्वसमाज, एकजुटता का आह्वान
इस प्रकरण में 25 जून देर शाम श्री वार्ष्णेय मंदिर में अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा (रजि) के तत्वाधान में सर्व समाज की बैठक हुई। जिसमें निर्दोषों की रिहाई की चर्चा हुई। प्रशासन की पुरजोर निंदा करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा गया कि इस घटना से हिंदू समाज में रोष है। सभी ने एक राय होकर शासन प्रशासन को कहा है कि निर्दोष व्यक्तियों को संगीन धाराओं से मुक्त कराकर शीघ्र रिहा करे। अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शहर विधायक मुक्ता राजा, वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, बृजेश कंटक, पार्षद मनीष अग्रवाल, रतन कुमार, मनोज कुमार खलीफा, यतेंद्र कुमार वाईके, सुबोध कुमार स्वीटी, मनीष राय, आलोक वात्सल्य, राहुल स्क्रैप, सुभाष लिटिल, अजय गुप्ता लिथो आदि थे। संचालन योगेश गुप्ता ने किया।
इस मामले में जेल गए व्यापारी परिवार की ओर से आरोपी के घर में घुसने संबंधी घटनाक्रम में नई तहरीर मिली है। वहीं सपा नेता अज्जू इस्हाक पर विवादित बयान देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। और मामले पर नजर रखी जा रही है।-संजीव सुमन, एसएसपी
मेरे स्तर से जो भी कुछ किया गया, वह सिर्फ न्याय हित में किया गया। मेरे मन में आज, न कभी पहले और न कभी बाद में धर्म या जाति विशेष के पक्ष की बात है। आगे भी इस परिवार के साथ न्याय के लिए लड़ता रहूंगा। मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं।-अज्जू इस्हाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा।