फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा नेता योगेश प्रधान पर दबंगों ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के सराय हरनारायण के भाजपा नेता योगेश प्रधान संग रंगदारी न देने के विवाद में दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तमंचे की बट से की गई मारपीट में योगेश का सिर फट गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इन लोगों पर इस तरह की दबंगई के पूर्व में भी आरोप लगे हैं।
योगेश प्रधान की आगरा रोड पर फोटो स्टूडियो की दुकान है। सोमवार शाम को वे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी नामजद चार-पांच युवक दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रंगदारी में पांच हजार रुपये मांगे। चूंकि वे इलाके में इस तरह की दबंगई दिखाते रहते हैं। इस पर योगेश ने उन्हें विरोध कर वहां से भगाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने योगेश संग मारपीट शुरू कर दी और तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। खबर पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जिसमें गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने योगेश की तहरीर पर छोटेलाल उर्फ पतरा , नंदकिशोर यादव, विष्णु, सुमित समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें