फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का कॉलर पकड़ने-अभद्रता करने का सपाइयों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की किसान यात्रा के दौरान क्वार्सी चौराहे पर हुई रोकथाम के बीच सिपाही का कॉलर पकड़कर खींचने और अभद्रता करने पर सपाइयों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा घटना का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार शाम को दर्ज किया गया है, जिसमें पार्टी के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह सहित आधा दर्जन सपाई आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को क्वार्सी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जब सपाइयों को रोका गया तो उन्होंने थाने के सिपाही ब्रजेश रावत का कॉलर पकड़कर उसे खींचा और अभद्रता की। इसका वीडियो साक्ष्य मंगलवार को वायरल होने पर सरकारी कार्य में बाधा व गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह, मो.सगीर, आमिर आबिद, अब्दुल हमीद घोषी, नजीब, विशाल उर्फ सोनू, विश्वकांत, देवेश, आशीष शर्मा व दो-तीन अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें