फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ः कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के क्रम में कांग्रेस ने19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत पार्टी के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और अन्य सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एक-एक ग्राम सभा क्षेत्र में तीन दिन प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह ग्रामीणों से संवाद कर वहां पार्टी की नीतियों के प्रचार और प्रसार का कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा इस संबंध में जिला स्तर पर सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पहले दिन प्रवास करने वाला पदाधिकारी हर घर दस्तक देगा। मेरा गांव मेरा देश संवाद का आयोजन करेगा।
साथ ही गांवों से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण करेगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम में प्रभात फेरी और श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। संविधान शपथ और स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता जियाउद्दीन राही कहते हैं कि जय भारत महा संपर्क अभियान के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जिस प्रकार का निर्देश है उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें