फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कबड्डी में चौधरी जीवन सिंह कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
डीएस कॉलेज में अंतर- महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में चौधरी जीवन सिंह कॉलेज सारौल, टप्पल ने कृष्णा कॉलेज आगरा को हराकर खिताब जीता। शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के तहत अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में केए कॉलेज कासगंज, कृष्णा कॉलेज आगरा, चौधरी जीवन सिंह कॉलेज सारौल, चौधरी रघुनाथ कॉलेज किरावली आगरा की टीम पहुंची। सेमीफाइनल में चौधरी जीवन सिंह कॉलेज सारौल व कृष्णा कॉलेज आगरा ने फाइनल का सफर तय किया। फाइनल में चौधरी जीवन सिंह कॉलेज ने कृष्णा कॉलेज को 28-11 अंक से हराया।
विज्ञापन

कबड्डी में पीसी बागला कॉलेज हाथरस, सिद्धिविनायक कॉलेज मथुरा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, चौधरी जीवन सिंह कॉलेज टप्पल, चौधरी रघुनाथ कॉलेज किरावली आगरा, राजकीय महाविद्यालय अतरौली, आरबीएस कॉलेज आगरा, कृष्णा एकेडमी बिचपुरी, एसवी कॉलेज अलीगढ़, ज्ञान महाविद्यालय अलीगढ़, केए कॉलेज कासगंज छलेसर कैंपस आगरा, केआर कॉलेज मथुरा, राजकीय खैर, राजकीय कॉलेज जलेसर, कृष्णा कॉलेज आगरा, एके कॉलेज शिकोहाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया।
निर्णायक प्रदीप पाराशर, राजेश प्रकाश गुप्ता, गजेंद्र तिवारी, मनोज प्रताप सिंह, करण सिंह, टीकम पाल सिंह, गुलाब सिंह चौहान, हर्ष कुमार रहे। प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। धर्म समाज सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. मुकेश भारद्वाज, भरवारी महाविद्यालय प्रयागराज के प्राचार्य डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. एसपी पचौरी, हर्ष कुमार, एसके शर्मा, संजय सिंह, राकेश कुमार, ब्रह्मा शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. मंजू गिरि, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. बीना शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र यादव, डॉ. राजीव शर्मा, डीएस कॉलेज के खेल विभाग के प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें