फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राजा को जातिबंधन में नहीं बांध सकते : रामजी लाल

विज्ञापन
खैर रोड स्थित सांवरिया लॉज में आयोजित समाजवादी दलित सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते पूर्व केन? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपना सब कुछ त्याग कर देशहित में काम किया। उन जैसे महान व्यक्तित्व को भी जाति बंधन में कैद करने का कुप्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने में लगी है।
विज्ञापन

अभी पिछले दिनों अलीगढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास में राजा को भी नहीं छोड़ा। सुमन रविवार को खैर रोड स्थित सवारियां गेस्ट हाउस में सपा के दलित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सुमन ने कहा कि राजा जैसे महान व्यक्तित्व को भी जाति बंधन में बांधने का मोदीजी ने कुप्रयास किया है, लेकिन जनता समझ चुकी है। क्योंकि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में रोजगार और रोटी मुद्दा बनेगा।
धर्म और जाति की राजनीति नहीं चलेगी। अनुसूचितों को इस न्याय युद्ध में अखिलेश यादव का साथ देना चाहिए, तब ही उनका मान-सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षित रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि चुनाव में जनता सपा का साथ दे, तब ही इस लुटेरी सरकार से निजात मिलेगी और आम आदमी का विकास होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबूलाल चोपड़ा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूजा गौतम, मोहरसिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, अजय गौतम, तरुण वाल्मीकि, राजेश खटीक, गोपाल माहौर, प्रभु सिंह सुमन, रूप सिंह जाटव, महेश सागर, प्रताप चीफ, पवन कुमार बरौली, कपिल गौतम, अरुण वाल्मीकि, ललित सिंह, सीमा यादव, आशा गौतम, शकुंतला सिंह, सुनीता खटीक, बादशाह खान, कुंवर बहादुर बघेल, राहत अली, जकाउल्लाह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें