फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दारोगा से कहा- योगी सरकार आ रही है, जितनी गर्मी है सब निकाल देंगे

Tue, 01 Mar 2022 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवां थाना इलाके के किसी पदाधिकारी का गांव में किसी से संपत्ति विवाद हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस भाजपा पदाधिकारी को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ता ने दारोगा को धमकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल है और चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान से लेकर विपक्षी नेताओं के चर्बी निकालने वाले बयान की खूब चर्चा है। इसी बीच भाजपा के कुछ नेता अपनी जुबान पर काबू न करते हुए अब गुंडों की बजाय पुलिसवालों को ही गर्मी और चर्बी निकालने की धमकी देते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के युवा मोर्चा के नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है, जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पहले तो थाने का घेराव किया। फिर दारोगा को ही यह कहते सुने गए कि 10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, बताए दे रहा हूं दारोगा की गर्मी निकाल देंगे हम...।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवां थाना इलाके के किसी पदाधिकारी का गांव में किसी से संपत्ति विवाद हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस भाजपा पदाधिकारी को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई। आरोप है कि भाजपा पदाधिकारी की इस दौरान उमेश नाम के दारोगा से तेज बहस हो गई।
विज्ञापन


इसी को लेकर रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी थाने पर काफी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने ड्यूटी पर मौजूद थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है। मैं भाजयुमो का जिलाध्यक्ष हूं, तो इतनी गर्मी है दारोगा में...10 तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही है क्या? बताए दे रहा हूं...10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बैठा लें। जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम...।

इसके बाद थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस व्यवहार पर विरोध जताया तो पुलिस और भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच भारी गहमा-गहमी हो गई। जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें