फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कांवड़ियों की सेवा में लगे हेड कांस्टेबल के बेटे पर हमला

विज्ञापन
बन्नादेवी में हुई फायरिंग के बाद मौजूद पुलिस जानकारी करते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के खैर बाईपास स्थित कांवड़ियों के शिविर में हमलावरों ने हेडकांस्टेबल के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच भीड़ को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। जिससे इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार निवासी रोहताश हेड कांस्टेबल हैं। रोहताश का बेटा राहुल खैर बाईपास पर परचून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 10 दिन पहले कुर्सी देने को लेकर पास के ही लॉज के मालिक से राहुल का विवाद हो गया। इस मामले में हेड कांस्टेबल की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
सोमवार को खैर बाईपास स्थित पंडाल में राहुल कांवड़ियों की सेेवा में लगे हुए थे। तभी लॉज मालिक अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां आ गया और हमलावरों ने लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। हमले में राहुल सिर में चोट लगने से घायल होने से अचेत हो गया। राहुल को बचाने के लिए पड़ोसी दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग के चलते राहगीरों व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। हमलावरों के जाने के बाद राहगीर व स्थानीय लोग घायल राहुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष बाबू ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें