खैर रोड़ स्थित रेडिएंट स्टार स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक करते भा?
- फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी 100 लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। मंडल कार्यकर्ता 20 सदस्य बनाएंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर बूथ पर 20 यूथ अभियान में लग जाएं। भाजपा युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा रेडियंट स्टार स्कूल में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सदस्यता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 25 से 30 अक्तूबर तक मंडल कार्यसमिति होनी है। मंडल कार्यसमिति में भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश का ही कोई पदाधिकारी आएगा। मंडल संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें युवाओं की संख्या 200 होगी।
एक नवंबर से 25 नवंबर तक सरकार के साथ खेल समिति का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल के ऊपर एक प्रभारी या पालक मनोनीत किए जाएंगे। 1 से 25 नवंबर तक एक्सपर्ट स्टूडेंट के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेश के 75 जिलों में 20 हजार से ज्यादा युवा सम्मेलन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
कार्यक्त्रस्म को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने किया। इस मौके पर शिवनारायण शर्मा, निखिल माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय, धीरज चौधरी, प्रमेेंद्र सिंह गुड्डू, अजय चौधरी, लतेश लोध, सौरभ चौधरी आदि मौजूद थे।