फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लड़ा रहे हैं पत्नी को निर्दलीय चुनाव, बताया जान को खतरा

Sat, 29 Apr 2023 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनभावनाओं के विपरीत उम्मीदवार थोपा है। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसी स्थिति में वह पार्टी के लिए कार्य करने में पूर्णत: असमर्थ हैं।
विज्ञापन
खैर के होटल गणेश गार्डन में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में भाजपा से विद्रोह कर अपनी पत्नी ज्योति शर्मा को खैर से निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है।

विज्ञापन


दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनभावनाओं के विपरीत उम्मीदवार थोपा है। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसी स्थिति में वह पार्टी के लिए कार्य करने में पूर्णत: असमर्थ हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कस्बे में बाहरी लोगों का जमघट लगने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है। उनके साथ मनोज राठी, संजय ठाकुर, हर्षवर्धन गौतम, शकुन गौतम, ठाकुदास, आशु वर्मा, आकाश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें