फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक और छात्र पर पाक जिंदाबाद के नारे लिखने का आरोप

विज्ञापन
अमुवि छात्र द्वारा पाकिस्तान के नारे लगाने के विरोध में थाना सिविल लाइन में कार्यवाही की मांग को - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी का एक और मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच ने शनिवार देर शाम सिविल लाइंस थाने में एक छात्र के खिलाफ तहरीर दी है, जिसे एएमयू पॉलीटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है। आरोप है कि इस छात्र ने व्हाट्सएप ग्रुप में इस तरह की नारेबाजी लिखते हुए चैट डाली है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन की अगुवाई में सिविल लाइंस पहुंचे। जहां पुष्पेंद्र सिंह जादौन की ओर से तहरीर दी गई। इस तहरीर में आरोप है कि मैच के उपरांत इस छात्र ने व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। साथ में अन्य पाक समर्थित बातें भी लिखी हैं।
ऐसे राष्ट्रविरोधी युवक की हरकत से उनकी व तमाम समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाए। तहरीर के साथ चैट के स्क्रीनशॉट की फोटो प्रति भी मुहैया कराई गई है। इस दौरान उनके साथ लोकेश शर्मा, शशांत वशिष्ठ, तरुण आर्य, सतीश चौधरी, राजा चौधरी, वीरू, राजू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीपी गिरि के अनुसार हिंदू जागरण मंच पदाधिकारियों की ओर से मिली तहरीर में आरोपी एएमयू का छात्र बताया गया है। मगर मामले में जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि यह वाकई छात्र है या बाहरी युवक है। फिलहाल साइबर टीम की मदद से जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य उजागर होंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें