फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: विभिन्न जाति व धर्म के प्रबुद्धजनों के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

विज्ञापन
रामलीला मैदान में मानव महाजन द्वारा अन्नकूट महोत्सव में प्रसाद खाते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को भाजपा नेता मानव महाजन व मोनिका वार्ष्णेय द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव से सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित हुआ। यहां विभिन्न जाति-धर्म के प्रबुद्धजनों के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया तो यहां व अतिथियों समेत समाजसेवी बोले कि आज तक शहर में ऐसा आयोजन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया व अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने तो यहां कहा कि देश और अलीगढ़ शहर में विकास को रोकने में सांप्रदायिकता का हाथ रहा है। इस कार्यक्रम से सभी लोगों ने एकजुट होकर यह परिचय दिया है कि अब शहर को सांप्रदायिकता की जरूरत नहीं है। शहर के विकास के लिए हम सभी एक मंच से सहयोग करेंगे।
यहां भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि अलीगढ़ सांप्रदायिकता के चलते हमेशा से पिछड़ रहा है। अलीगढ़ से अधिक तो कोल 20 गुना आगे बढ़ गया है। जबकि अलीगढ़ की पहचान ताला और तालीम है। किसी अन्य शहर के उत्पाद को खरीदने के लिए उस जिले में जाना पड़ता है, लेकिन अलीगढ़ के सांप्रदायिकता की वजह से कभी ताला कारोबार आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

लोग यहां ताला खरीदने नहीं आते, बल्कि यहां के लोगों को अपना ताला बाहर जाकर बेचना पड़ता है। इसीलिए इस आयोजन से सर्व समाज से अपील है कि सभी जाति के लोग इकट्ठा होकर एक हो जाएं। जिससे इस शहर का विकास हो। एटा सांसद राजू भैया ने तो यहां तक कहा कि ऐसा आयोजन जिंदगी में पहलीबार देखा है।
जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग एकत्रित हुए हैं। यही देश और शहर की आवश्यकता है कि सभी मिलझुलकर रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे को लेकर आगे बढ़ें। सांसद सतीश गौतम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अलीगढ़ में यह नई शुरुआत है।
यहां आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। जबकि इससे पहले विधि विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना के बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी आगंतुकों को यह प्रसादी ग्रहण कराई गई।
यह रही गणमान्य मौजूदगी
- कार्यक्रम में तकरीबन आठ हजार लोग शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, उद्योगपति धनजीत वाड्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, पूर्व एमएलसी जयवीर सिंह, ठा. श्योराज सिंह, आरएसएस के विभाग संघ चालक राजकुमार, विभाग समन्वयक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश, महानगर संघ चालक अजय, महानगर कार्यवाह रतन, सह संघ चालक आनंद, सह कार्यवाह पंकज।
16 नगरों के कार्यवाह, अध्यक्ष जगदीश महाजन, इस्कॉन की टीम के साथ कृतु दास महाराज, प्रवीन सिंघल, विवेक बगई, विकास स्वीट्स, सुरेश बढ़ेरा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, उपेंद्र सिंह नीटू, मनोज सक्सेना, देवेंद्र सैनी, संजय शर्मा, सुभाष सुभानु, देवेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, विनोद गर्ग, राजीव गर्ग आरएमआई, प्रशांत सिंघल, सुमित शेखर सराफ, अनमोल गुप्ता कोणार्क, तरुण मित्तल, सरदार जत्थेदार भूपेंद्र सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह, विवेक बगई, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, मौलाना तसहीर, मौलाना तौकीर, मौलाना अतीक अहमद, मौलाना नईम शेरवानी।
इमरान सैफी, सलमान जावेद, तसलीम अंसारी, फादर याकूब मेमन, फादर अमित जॉय, फादर जोनाथन लाल, फादर लोरेंस दास, फादर हाबिल ग्यान, फादर हैरल्ड अभिताभ, खेरेश्वर मंदिर के महंत मनमोहन गिरी, महावीर गंज के हनुमान मंदिर से अजय शुक्ला, गिलहराज मंदिर महंत योगी कौशलनाथ महाराज, सुनील कौशल महाराज, टीकाराम मंदिर से राजू पंडितजी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की 400 महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।
हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर झूमे श्रद्धालु
- कार्यक्रम में इस्कॉन की टीम भी शामिल हुई। जिन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा की ऐसी धुन रमाई की श्रद्धालु झूम उठे। कई भक्तों ने उनकी धुन पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें