यूक्रेन में भारतीय दूतावास भी ठीक से कम नहीं कर रही है। सरकार ने सही समय पर कोई कदम नहीं उठाया। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभाएं कर रहे हैं।
यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस के विद्यार्थियों को भारत में सुरक्षित वापसी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को फेल बताया।
विज्ञापन
गुरुवार को छात्र 'मेक पीस नॉट वॉर' के बैनर लेकर फॉरेन लैंग्वेज डिपार्टमेंट के सामने एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बाब-ए-सैयद पहुंचे। छात्र फरहान ने बताया कि यूक्रेन की सीमा पर हजारों छात्र फंसे हैं, लेकिन भारत सरकार उन्हें वापस लाने में सुस्ती बरत रही है।
उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि यूक्रेन सीमा पर फंसे विद्यार्थियों को जल्द बुलाया जाए। उन्होंने कर्नाटक के छात्र नवीन का शव भारत में लाने की भारत सरकार से अपील की है। छात्र नेता ने जानिब हसन ने बताया कि यूक्रेन में जो फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
यूक्रेन में भारतीय दूतावास भी ठीक से कम नहीं कर रही है। सरकार ने सही समय पर कोई कदम नहीं उठाया। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभाएं कर रहे हैं। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम सुधीर कुमार को सौंपा। एसीएम प्रथम सुधीर कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के 27 विद्यार्थियों को यूक्रेन से भारत लाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।