फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाएगा एडीए, छोटे कारोबारियों के लिए होंगी दुकानें, जमीन तय करने का काम शुरू

Tue, 06 Aug 2024 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। एडीए ने व्यापारिक दृष्टि से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर रोड पर आरएमपीएसयू, डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर के पास अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेगा। जमीन के चिन्हीकरण का कार्य किया जा रहा है। छोटे-छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां दुकानें तैयार की जाएंगी।

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। एडीए ने व्यापारिक दृष्टि से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए आसपास के कुछ गांवों में जमीन भी चिन्हित की गई है। एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि सैलून, डेली नीड्स, जनरल स्टोर, स्टेशनरी, फोटो स्टेट आदि के लिए मिनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाएंगे। 

खैर रोड पर एडीए अलग-अलग पॉकेट में दुकानें बनाएगा। छोटे व बड़े व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खैर रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। तीन स्थानों पर जमीनों को देखा गया है, जल्द ही जमीन को तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें