4 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे तालानगरी बिजली घर मोड़ पर दो बाइकें आपस में टकरा गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी केहरी सिंह पुत्र हरिश्चंद्र के अनुसार रविवार रात वह अपनी 50 वर्षीय मां अनोखी देवी के साथ रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। तालानगरी में बिजलीघर मोड़ जैसे ही मुड़े तभी अलीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां सहित वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें हरदुआगंज सीएचसी भेजा जहां से पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मां की मौत हो गई। केहरी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।