फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ओपीडी में आने वाले 25 प्रतिशत मरीजों की होगी टीबी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसके तहत अब जिला अस्पताल, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी की ओपीडी में आने वाले 25 प्रतिशत मरीजों की टीबी जांच होगी।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ द्वारा तीन गुना अधिक जांच करने के निर्देश दिए गए है। डीटीओ ऑफिस अब सभी पॉजिटिव और निगेटिव मरीजों की सूचना पोर्टल पर दर्ज करेगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले पांच साल में 28 हजार 547 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान वर्ष 2022 में चार हजार 190 सक्रिय टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। चार हजार रोगियों को गोद देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जिले में 1132 टीबी मरीजों को गोद दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें