फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एयरपोर्ट, 660 मेगावाट यूनिट, ट्रांसपोर्ट नगर... पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे, लेकिन जिले की तीन बड़ी योजनाओं को अब तक इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है, जिसमें अलीगढ़ एयरपोर्ट, हरदुआगंज तापीय परियोजना की नई 660 मेगावाट यूनिट और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल है। अलीगढ़ एयरपोर्ट लगभग तैयार हो चुका है। हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में 660 मेगावाट की यूनिट ट्रायल उत्पादन कर चुकी है। ट्रांसपोर्ट नगर में भी जमीन का काम हो रहा है। इन परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अलग अलग वजह होने के कारण इनको पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं अलीगढ़ एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि अभी तक एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए जरूरी लाइसेंस जारी नहीं हो पाया है। लाइसेंस जारी होने के बाद ही इस संबंध में आगे कुछ हो सकता है। हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पावर हाउस में नई बनी 660 मेगावाट की यूनिट में उत्पादन का ट्रायल हो चुका है। अब यहां निर्माण के दूसरे कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाती हैं। लोकार्पण करने का फैसला शासन स्तर से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के एक्सईएन डीएस भदौरिया ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में अभी तक कुछ जमीन का भू उपयोग नहीं बदला गया है। इसलिए अभी इस योजना को पीएम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में मंडलायुक्त गौरव दयाल को अवगत करा दिया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा बुलाई गई आवश्यक बैठक में इन तीन योजनाओं के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें