फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब पीने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Fri, 17 Nov 2023 09:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव बैजना निवासी दुर्गेश पुत्र पुरुषोत्तम व राम वीरेश पुत्र शीशपाल ने 15 नवंबर की शाम एक साथ बैठकर कस्बा दादों में पहले शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज करते हुए मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दादों के गांव बैजना में 15 नवंबर की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव बैजना निवासी दुर्गेश पुत्र पुरुषोत्तम व राम वीरेश पुत्र शीशपाल ने 15 नवंबर की शाम एक साथ बैठकर कस्बा दादों में पहले शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज करते हुए मारपीट हो गई। उसके बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचते ही दोनों के परिजनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे।
विज्ञापन


जिसमें एक पक्ष से घायल रतन सिंह, राम वीरेश,पुत्रगण शीशपाल व दूसरे पक्ष से विनोद पुत्र यादराम, दुर्गेश पुत्र पुरुषोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर के चलते रतन सिंह, राम वीरेश पुत्रगण शीशपाल, विनोद पुत्र यादराम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें