फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटः प्रशासन एकादश ने एएमयू प्रशासन एकादश को हराया

विज्ञापन
जिला प्रशासन की विजेता टीम, साथ में एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के विलिंग्डन क्रिकेट पवेलियन पर खेले गए मैत्री मैच में प्रशासन एकादश ने एएमयू प्रशासन एकादश को आठ विकेट से हरा दिया। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल मैन ऑफ द मैच व एसएसपी मुनिराज जी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर में एएमयू प्रशासन ने छह विकेट पर 109 रन बनाए।
डॉ. वासिफ मोहम्मद अली व सैफ अनवर ने 25 - 25 रन बनाए। प्रशासन की ओर से सुशील ने 3 विकेट, एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने 2 विकेट झटके। जवाब में उतरी प्रशासन की टीम ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने 54 रन व मतीउर्रहमान ने 34 रन बनाए। एएमयू की तरफ से डॉ. अरशद बारी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार शुभम पटेल को दिया गया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए एसएसपी मुनिराज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग मोहम्मद रफी व मोहम्मद अहमद ने की। गेम्स कमेटी सचिव प्रो. सैयद अमजद अली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी, मजहर उल कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें