फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का दावा : एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म, यूनियन ने किया इंकार

विज्ञापन
हड़ताल कर रहे एंबुलेंस चालकों को समझातीं एसीएम द्वितीय अंजुब बी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दो दिन से चल रहे एंबुलेंस चालकों (एएलएस, 102 और 108) की हड़ताल को लेकर पेंच फंस गया है। अधिकारियों ने हड़ताल खत्म होने का दावा किया है। जबकि एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेता हड़ताल खत्म करने से इंकार कर रहे हैं। संघ का कहना है कि प्रशासन दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

हड़ताल खत्म करने को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी संघ एवं एसीएम द्वितीय अंजुम बी के बीच देर रात तक वार्ता चली। अंजुम बी ने आश्वासन दिया कि उनकी जो भी मांगे हैं, उनको वह शासन तक पहुंचाएंगी। साथ ही प्रशासन उनसे भरपूर सहयोग के लिए तैयार है। एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने बताया कि काफी देर तक चली वार्ता के बाद एंबुलेंस चालक हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार हो गए हैं। देर शाम उन्होंने हड़ताल खत्म कर जनहित में कार्य करने का एलान कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अजीत कौर ने फोन ऑफ कर लिया है। संघ के कोषाध्यक्ष विक्त्रस्म सिंह ने बताया कि अधिकारी हड़ताल खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन हड़ताल जारी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद ही हड़ताल खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर यहां से गांड़ियां हटवाई जा रही है। दस गाड़ियों को इमरजेंसी के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मांग पूरी करने में असमर्थ है। धरना स्थगित कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर हमलोग एंबुलेंस की चाबी प्रशासन को सौंप देंगे। देर रात तक तालानगरी में सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप स्थित मैदान में अधिकतर एंबुलेंस खड़ी है।
प्रमुख मांग
- कंपनी बदलने पर एएलएस पर कार्यरत कर्मचारियों को न बदला जाए।
- कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए।
- हरियाणा की भांति नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन एंबुलेंस का संचालन
- अगर ठेके पर रखने की मजबूरी हो तो कर्मचारियों को एनएचएम के अधीन ठेके पर रखा जाए
देररात पुलिस ने चालकों से खाली करा लिया मैदान
विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन से तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के समीप मैदान में धरना दे रहे कर्मचारियों से एंबुलेंस सहित मैदान को खाली करा लिया गया है। देर रात में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और एंबुलेंस को बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन

एसीएम द्वितीय अंजुम बी व एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बीच चली वार्ता के बाद देररात वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई थी। एक-एक करके एंबुलेंस को वहां से हटवा दिया गया। इसी बीच बारिश से कीचड़ होने से वहां पर एक एंबुलेंस फंस गई थी, जिसे निकलवाने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि रात में उन लोगों से जबरन मैदान खाली कराया जा रहा है। वहीं, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडे ने कहा कि समझाने के बाद एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। एहतियात के तौर पर मैदान के पास पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें