फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप, ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Mar 2024 07:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव क्योली खुर्द  और घौरोठ के निवासियों ने अपनी बेटियों के ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप लगाया है। सुसराल वालों के खिलाफ रिपार्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज के लिए दो अलग-अलग जगहों पर विवाहिता को पीटकर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे हैं। मामलों में तहरीर पर ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव क्योली खुर्द निवासी संजीव कुमार के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी सजनी की शादी दो साल पहले गांव सांगौर निवासी रोहित पुत्र रतन पाल के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। इस पर बेटा डेविड अपनी बहन को मायके ले आया। इसके बाद ससुराल वाले फोन पर धमकी देने लगे। मामले में पति रोहित, ससुर रतनपाल, सास संतोष देवी, ननद ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

वहीं घौरोठ निवासी रामप्रकाश शर्मा के अनुसार करीब आठ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी डॉली की शादी बुलंदशहर के थाना अरनिया के मुनी निवासी चंद्रकांत शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में और रुपयों की मांग करते हुए उनकी बेटी को पीटने लगे। 24 मार्च को चंद्रकांत ने उनकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें