फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की सुरक्षा विहार कॉलोनी में रविवार शाम घर के बाहर टहल रही पुलिसकर्मी की मां दुर्घटना में जख्मी हो गईं, जिनकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव नगला डूंढ़ निवासी आशीष पाल सिंह हेड कांस्टेबल परिवार के साथ सुरक्षा विहार कॉलोनी के सरकारी आवासीय परिसर में रहते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में आशीष का आगरा तबादला हो गया है। रविवार शाम उनकी 65 वर्षीय मां राज बेटी खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक उन्हें टक्कर मारकर भाग गए। जिन्हें घायल होने पर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में वहां मेडिकल कॉलेज सेफई ले जाया गया। जहां सोमवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में परिवार ने बन्नादेवी पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें