फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राख से लदे डंपर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र में राख से लदे डंपर की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। पीड़ित के परिवार की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शहंशाह बाद मौलाना आजाद नगर के इमामुद्दीन (38) पुत्र निजामुद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार को वह क्वार्सी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान राख से लदा हुआ डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर की चपेट में आने से इमामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जेब में रखे कागज आदि के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें