फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कैंटर की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सिहोर रजवाह पुल और पनैठी के बीच बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना महुआ खेड़ा के गांव भरतुआ निवासी राम अवतार पुत्र राम नारायण सिंह बृहस्पतिवार सुबह साथी इंद्रपाल पुत्र वीरेंद्र के साथ गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली में आलू भरवाकर पनैठी स्थिति कोल्ड स्टोर में ले जा रहे थे। राम अवतार और इंद्रपाल बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे। रास्ते में जीटी रोड स्थित सिहोर रजवाह पुल और पनैठी के बीच एक कैंटर ने बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में राम अवतार (35) की मौके पर ही मौत हो गई। इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पनैठी चौकी इंचार्ज अमित राणा ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा हरिओम शर्मा ने बताया है कि राम अवतार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने अपने पीछे पत्नी मछला देवी व चार बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें