फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एमएलसी चुनाव में नए विधायक भी करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकार) क्षेत्र का सदस्य चुनने के लिए नए विधायक भी मतदान करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रशासन को निर्देशित कर दिया है। अब मतदाता सूची में भी सभी नए विधायकों के नामों को भी शामिल किया जा रहा है। एमएलसी चुनाव के लिए यूं तो अब तक 14 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बाकी दलों से जुड़े वोटर इन दोनों पार्टियों के ही समर्थन में मतदान कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने जसवंत सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के टिकट की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है। भाजपा के नाम से चार दावेदारों ने अपने नामांकन खरीदे हैं।
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय समेत प्रदेश भर में एमएलसी की 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दो बार संशोधित चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया जा चुका है। 15 मार्च से 21 मार्च तक नामांकन, 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी, नौ अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल का मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव में सांसद, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, नगर निगम के मेयर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों के अलावा नव निर्वाचित विधायक भी मतदान करेंगे।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि मतदाता सूची में अलीगढ़ में शहर सीट से भाजपा विधायक मुक्ता राजा, बरौली से ठा. जयवीर सिंह के नाम शामिल किए जा रहे हैं। हालांकि ठा. जयवीर सिंह वर्तमान में एमएलसी भी हैं। इसके अलावा खैर से अनूप प्रधान, अतरौली से संदीप सिंह, छर्रा से ठा. रवेंद्रपाल सिंह, कोल से कोल से अनिल पाराशर व इगलास से राजकुमार सहयोगी के नाम भी बढ़ाए जा रहे हैं।
वे दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इसी तरह हाथरस विधानसभा से भाजपा विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा व सादाबाद सीट से रालोद-सपा गठबंधन के प्रदीप सिंह के नाम भी मतदाता सूची में बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें